देहरादून, अक्टूबर 28 -- Dehradun News: नई टिहरी। जिला पंचायत की ओर से चंबा ब्लॉक के राष्ट्रीय राजमार्ग के हड़म में भव्य घंटाकर्ण पार्क का निर्माण किया गया है। घंटाकर्ण देवता के नाम पर विकसित यह पार्क क्षेत्र में सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार और सौंदर्यीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। पार्क के निर्माण से स्थानीय लोगों को घूमने-फिरने और बच्चों के मनोरंजन के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध होगा। वीरवार को जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण और भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत ने पूजा अर्चना और रिबन काट कर घंटाकर्ण पार्क का लोकार्पण किया। करीब 37 लाख की लागत से जिला पंचायत क्षेत्र कोट के हड़म में भव्य पार्क का निर्माण किया गया है। पार्क में बच्चों के लिए आकर्षक झूले,जिम से लेकर अन्य मनोरंजन की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है।जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण ने क्षे...