Dehradun News: युवती से मोबाइल लूटने में यूपी का शातिर स्नेचर गिरफ्तार
देहरादून, अक्टूबर 28 -- Dehradun News: पटेलनगर क्षेत्र में सरेराह एक युवती से मोबाइल लूटने के मामले में दून पुलिस ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शातिर स्नेचर को गिरफ्तार किया है। आरोपी नशे का आदी है और अपनी इसी लत को पूरा करने के लिए उसने इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने उसके कब्जे से लूटा गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। इंस्पेक्टर पटेलनगर नरेश राठौर ने बताया कि चमनपुरी निवासी मोनिका ने बीते 26 अक्तूबर को घटना को लेकर केस दर्ज कराया था। बताया था कि 26 सितंबर को लालपुर चमनपुरी के पास एक अज्ञात बाइक सवार ने उनके हाथ से मोबाइल छीन लिया था और फरार हो गया। जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला और मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए सुराग जुटाए। सटीक सूचना के आधार पर मंगलवार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.