Dehradun News: यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए भैयादूज पर 11 नवंबर को होंगे बंद
देहरादून, अक्टूबर 20 -- Dehradun News: बड़कोट। विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट आगामी 11 नवंबर को भैया दूज के पावन पर्व पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। मंगलवार को विजयादशमी के अवसर पर यमुनोत्री मंदिर समिति ने वैदिक पंचांग के अनुसार कपाट बंद करने का शुभ मुहूर्त निर्धारित किया। इसके साथ ही यमुनोत्री धाम की इस वर्ष की चारधाम यात्रा के समापन की तिथि भी तय हो गई है। यमुनोत्री मंदिर समिति के अनुसार, बुधवार 11 नवंबर 2026 को शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि, अनुराधा नक्षत्र, सौम्य योग और धनु लग्न में सुबह 10:28 बजे मां यमुना के कपाट वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- Chardham Yatra: केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के कपाट कब बंद होंगे? चारों धाम पर पूरा अपडेट जान लीजिए भैया दूज के अवसर पर कपाट बंद होने के बाद मां यमुना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.