देहरादून, जुलाई 4 -- Dehradun News: बड़कोट। मानसून के सक्रिय होते ही यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है, जिससे आपदा प्रभावित स्याना चट्टी के लोगों की चिंता भी बढ़ने लगी है। कुपड़ा खड्ड और यमुना नदी के संगम स्थल पर जमा मलबे के कारण नदी का प्रवाह संकरा हो गया है। इससे यमुना का पानी रुक-रुककर आगे बढ़ रहा है, जिसने वर्ष 2025 की भीषण आपदा और स्याना चट्टी के जलमग्न होने की दर्दनाक यादें फिर ताजा कर रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि आपदा के एक वर्ष बाद भी सरकारी तंत्र स्थायी समाधान नही निकाल पाया है। उनका कहना है कि अब तक केवल मलबे को इधर-उधर हटाने तक ही कार्रवाई सीमित रही, जबकि नदी के सुचारु प्रवाह और बाढ़ सुरक्षा के लिए प्रभावी कार्य नहीं किए गए। इसे लेकर शासन-प्रशासन के प्रति लोगों में गहरी नाराजगी है。

स्थानीय लोगों की चिंताएं आपदा प्रभावित द...