Dehradun News: मोहकमपुर फ्लाईओवर पर उगे पेड़ को हटाने की मांग
देहरादून, अगस्त 27 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। देहरादून-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मोहकमपुर फ्लाईओवर की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। संयुक्त नागरिक संगठन ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के मुख्य महाप्रबंधक को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।संगठन के सचिव नरेश चन्द्र कुलाश्री ने पत्र में बताया कि मौसम केंद्र कार्यालय के ठीक सामने स्थित फ्लाईओवर के बाईं ओर के आधार स्तंभ पर लंबे समय से एक पेड़ उगा हुआ है। पेड़ की बढ़ती जड़ों के कारण स्तंभ में दरारें पड़ रही हैं, जिससे फ्लाईओवर और इसकी सुरक्षा दीवार के क्षतिग्रस्त होने का गंभीर खतरा पैदा हो गया है। संगठन ने मांग की है कि किसी भी संभावित दुर्घटना को रोकने के लिए इस पेड़ को शीघ्र हटाया जाए। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: डीसी साहब! केंद्रीय विद्यालय से निष्क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.