Dehradun News: मोबाइल लौटाने पर पुलिस का विदेशी नागरिक ने जताया आभार
देहरादून, अक्टूबर 22 -- Dehradun News: नई टिहरी। खोया मोबाइल पुलिस ने लौटाया तो विदेशी नागरिक ने पुलिस का आभार जताया। पुलिस की मीडीया सेल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देशन में पुलिस पर्यटकों की सहायता निरंतर कर रही है। जिसके तहत विदेशी नागरिक जॉन ने मुनि की रेती थाने में उपस्थित होकर अपना एप्पल आईफोन 17 मोबाइल फोन खोने की सूचना दी तथा उसे तलाश करने का अनुरोध किया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोबाइल फोन को ट्रैक कर तलाश किया और सकुशल विदेशी नागरिक के सुपुर्द किया। मोबाइल वापस मिलने पर विदेशी नागरिक जॉन ने टिहरी पुलिस की तत्परता एवं सहयोग की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.