Dehradun News: मेडिकल छात्रों को सिखाया सीपीआर, आपात स्थिति में बचाएंगे जान
देहरादून, जुलाई 21 -- Dehradun News: देहरादून। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज (जीडीएमसी) में सोमवार को कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में 63 छात्रों ने भाग लेकर हृदय गति रुकने जैसी आपात स्थितियों में जीवन बचाने वाली सीपीआर तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यशाला का आयोजन डीन डॉ.(प्रो.) गीता जैन और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरएस बिष्ट के मार्गदर्शन में हुआ। बाल रोग विभागाध्यक्ष एवं कार्यशाला समन्वयक डॉ. अशोक कुमार ने कार्यक्रम का समन्वयन किया, जबकि एनेस्थीसिया विभाग के एएलएस एवं बीएलएस समन्वयक डॉ. अतुल सिंह ने प्रशिक्षण सत्रों का नेतृत्व किया। प्रशिक्षण के दौरान डॉ. बनिता नेगी, डॉ. दानिश और डॉ. कुलदीप कुमार सहित सीपीआर प्रशिक्षकों की टीम ने छात्रों को सीपीआर की आधुनिक तकनीकों का अभ्यास कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.