देहरादून, अक्टूबर 5 -- Dehradun News: देहरादून। दून मेडिकल कॉलेज में सोमवार को कर्मचारियों के पटल में फेरबदल किया गया है। कॉलेज की प्राचार्या प्रो. डॉ. गीता जैन ने सोमवार को आदेश जारी कर दिए हैं। स्थापना-01 में तैनात रिकॉर्ड क्लर्क अनुसोया चमोली को स्टोर अनुभाग भेजा गया है। वहीं, एनॉटमी विभाग के रिकॉर्ड क्लर्क राकेश भंडारी को स्थापना-01 में नई तैनाती दी गई है। इसके अलावा, स्टोर में कार्यरत रिकॉर्ड क्लर्क सचिन हिन्दवाल को एनॉटमी विभाग में स्थानांतरित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...