देहरादून, सितम्बर 1 -- Dehradun News: नई टिहरी। बौराड़ी में मेडिकल कालेज की मांग को लेकर 17वें दिन भी मंगलवार को धरना जारी रखते हुए क्रमिक अनशन की शुरूआत की। लगातार धरना दे रहे सत्याग्रही जीत राम धरने स्थल डटे हैं। जबकि आज से शुरू किए गये क्रमिक अनशन पर पहले दिन त्रिलोक चंद रमोला, ऐडवोकेट जगजीत सिंह नेगी, लखवीर चौहान, सीपी डबराल, संदीप रावत, शिवराज सिंह सजवाण, राहुल, नवीन, कमल सिंह आदि बैठे।

धरने की स्थिति आंदोलनकारियों ने मेडिकल कालेज को लेकर प्रदेश सरकार से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। नहीं तो आंदोलन को उग्र बनाने की चेतावनी दी। मेडिकल कालेज निर्माण संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक डा आरबी गोदियाल के नेतृत्व में 17वें दिन से क्रमिक अनशन की शुरूआत की गई। 17 वें दिन नई टिहरी के बौराड़ी के गणेश चौक पर लगातार धरने पर बैठे रहे सत्याग्रही जी...