Dehradun News: मूसलाधार बारिश से रुड़की के कई इलाकों में जलभराव, लोगों की बढ़ी परेशानी
देहरादून, अगस्त 6 -- Dehradun News: गुरुवार सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। रामपुर चुंगी, मिलिट्री चौक, कृष्णा नगर, जादूगर रोड सहित अन्य क्षेत्रों की सड़कों पर पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ी। जलभराव के कारण यातायात भी प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों ने नगर निगम से जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने और जलभराव वाले क्षेत्रों में तत्काल राहत कार्य कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.