Dehradun News: मुण्डलाना में जलभराव का ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण
देहरादून, जुलाई 11 -- Dehradun News: रुड़की। मुण्डलाना में बारिश के बाद उत्पन्न जलभराव की समस्या का शनिवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र ने निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तालाब की सफाई कराने तथा अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कहा कि जलभराव के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल पाइप के माध्यम से पानी की निकासी कर जलभराव कम करने के प्रयास किए जाएंगे ताकि लोगों को राहत मिल सके। निरीक्षण के दौरान अपर तहसीलदार शुभांगिनी रिलकोटिया, नायब तहसीलदार यूसुफ अली, बीडीओ पवन सैनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे यह भी पढ़ें- Roorki News: मुण्डलाना में जलभराव का ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.