Dehradun News: मुख्यमंत्री से रसिक महाराज ने की रायवाला में गंगा घाट बनाने की मांग
देहरादून, अगस्त 3 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। नृसिंह पीठाधीश्वर एवं सनातन धर्म विकास परिषद उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वामी रसिक महाराज ने सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेशहित, जनहित और धार्मिक महत्व के विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।स्वामी रसिक महाराज ने मुख्यमंत्री से हुई मुलाकात की जानकारी प्रेस क्लब में हुई प्रेसवार्ता में देते हुए कहा कि उन्होंने आगामी अर्धकुंभ मेले को देखते हुए रायवाला में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गंगा घाट के निर्माण का प्रस्ताव मुख्यमंत्री के सम्मुख रखा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली से देहरादून मार्ग होकर आने वाले श्रद्धालु यदि रायवाला में ही गंगा स्नान कर सकें तो हरिद्वार में यातायात का दबाव कम होगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.