Dehradun News: मुकदमा वापस लेने के लिए घर में घुसकर मारपीट और हत्या की धमकी
देहरादून, अगस्त 6 -- Dehradun News: पूर्व में दर्ज एक मुकदमे को वापस लेने का दबाव बनाते हुए आरोपियों ने पीड़िता के घर में घुसकर मारपीट और धक्का-मुक्की की। साथ ही पीड़िता और उसके माता-पिता को जान से मारने की धमकी दी गई है। मामले में पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बंजारावाला निवासी युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने पांच जून 2026 को रायपुर थाने में कमल रावत, प्रेमा रावत और आकांक्षा रावत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में आरोपी कमल रावत वर्तमान में जेल में है। आरोप है कि इसी केस को वापस लेने और कमल को जेल से छुड़ाने का दबाव बनाने के लिए बीते एक जुलाई को प्रेमा रावत, सतेंद्र सिंह रावत, प्रकाश रावत और कल्पना उनके घर आ धमके। प्रेमा रावत ने उनके साथ मारपीट का प्रयास व धक्का-मुक्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.