देहरादून, सितम्बर 9 -- Dehradun News: देहरादून। वरिष्ठ संवाददाता। जिला कांग्रेस कमेटी पछवादून की प्रवक्ता गीता बिष्ट ने लोक निर्माण विभाग (निर्माण खंड) की ओर से कराए जा रहे मीठीबेरी-परवल मार्ग चौड़ीकरण कार्य में लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि दरू चौक से मीठीबेरी की ओर 70 मीटर तक सड़क किनारे खुदाई कर पिछले एक सप्ताह से ऐसे ही छोड़ दिया गया है। सुरक्षा के इंतजाम न होने से आए दिन रात के समय दुपहिया व चार पहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। गीता बिष्ट ने बताया कि कच्ची नाली को मिट्टी से भरा जा रहा है, जिससे बारिश में कीचड़ और धूप में धूल की समस्या खड़ी हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सीमांकन स्पष्ट कर निर्माण कार्य में तेजी नहीं लाई गई, तो क्षेत्रवासियों के साथ यमुना कॉलोनी स्थित प्रमुख अभियंता कार्यालय का घेराव कि...