देहरादून, सितम्बर 7 -- Dehradun News: देहरादून। बालावाला क्षेत्र में मीट की दुकान में अवैध रूप से शराब बेची जा रही थी। आबकारी विभाग की प्रवर्तन टीम की छापेमारी में इसका खुलासा हुआ है। टीम ने अंग्रेजी शराब और 90 पाउच माल्टा देसी शराब के बरामद किए हैं। सोमवार को आबकारी विभाग जनपदीय प्रवर्तन टीम देहरादून द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई की। टीम ने प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त प्रेरणा बिष्ट एवं आबकारी निरीक्षक जयबीर सिंह प्रवर्तन के नेतृत्व में थाना रायपुर के अंतर्गत बालावाला स्थिति भगवानदास चौक स्थित मीट की दुकान में छापेमारी की। यहां टीम ने पाया कि दुकान में माल्टा देसी शराब के पाउच छिपाकर रखे गए थे।टीम ने दुकान संचालक पवन कुमार पुत्र सुरेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर 21 क्वार्टर रॉयल स्टैग व्हिस्की और 90 पाउच माल्टा देसी शर...