Dehradun News: मालदेवता और केसरवाला के विद्यालयों में किया पौधरोपण
देहरादून, जुलाई 24 -- Dehradun News: देहरादून। संरक्षण सामाजिक कल्याण समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को रायपुर विकासखंड के मालदेवता स्थित शिव जूनियर हाई स्कूल और केसरवाला प्राथमिक विद्यालय में पौधारोपण व पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान फलदार और छायादार पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। समिति की अध्यक्ष लक्ष्मी मिश्रा ने कहा कि हरेला पर्व की भावना को आगे बढ़ाते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए जनभागीदारी बढ़ाना समय की आवश्यकता है। पौधरोपण कार्यक्रम में समिति की उपाध्यक्ष ऋचा नौटियाल, सदस्य विनीता देवड़ा, शीला चौहान, शिव जूनियर हाई स्कूल के प्रधानाचार्य विजेंद्र राणा, शिक्षिकाएं आरती मलासी, प्रभा जोशी, अंशिका और विद्यालय के छात्र-छात्राएं व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। केसरवाला प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.