Dehradun News: मार्निंग वॉक पर निकले एमडीडीए की एई की बाइक की टक्कर से मौत
देहरादून, अगस्त 10 -- Dehradun News: डिफेंस कॉलोनी में सोमवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के सहायक अभियंता (एई सिविल) की बाइक की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 56 वर्षीय राजेंद्र प्रसाद बहुगुणा के रूप में हुई है। वह डिफेंस कॉलोनी के निवासी थे। सोमवार सुबह जब वह रोजाना की तरह सैर कर रहे थे, तभी एक बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। एसओ नेहरू कॉलोनी मनोज नौटियाल ने बताया कि इस घटना में टक्कर मारने वाला युवक मौके से फरार नहीं हुआ, बल्कि वह खुद ही गंभीर रूप से घायल राजेंद्र प्रसाद को लेकर तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचा। अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया। उपचार के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव का पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम करा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.