देहरादून, अक्टूबर 23 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता।आंगनबाड़ी कार्यकत्री/सेविका कर्मचारी यूनियन उत्तराखंड (सीटू) ने मानदेय 26 हजार करने समेत अन्य मांगों को लेकर सचिवालय कूच किया। पुलिस के रोकने पर प्रदर्शनकारियों ने बैरीकेडिंग के समीप धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की। सीएम से जल्द मिलाने के आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया गया। शुक्रवार को आंगनबाड़ी कार्यकत्री/सेविका कर्मचारी यूनियन उत्तराखंड (सीटू) के बैनर तले विभिन्न विकासखंडों, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आई हजारों आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं ने लंबित मांगों को लेकर गांधी पार्क से सचिवालय कूच किया। गांधी पार्क में आयोजित सभा में सीटू के जिला महामंत्री लेखराज, जिला सचिव हिमांशु चौहान और जिला उपाध्यक्ष कृष्ण सिंह गुनियाल ने संबोधित किया। कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्...