Dehradun News: माता के जागरण में भजनो पर जमकर थिरके श्रद्धालु
देहरादून, अक्टूबर 19 -- Dehradun News: नैनबाग (नई टिहरी)। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर नैनबाग क्षेत्र के ग्राम कैथ स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में अष्टमी पर्व पर विशाल माता का जागरण आयोजित किया गया। इसमें श्रद्धा और भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा। जागरण में ग्रामीणों ने रातभर माता के भजनों पर नृत्य कर मां दुर्गा की आराधना की। सोमवार तड़के नवमी को सुबह चार बजे तक चले जागरण में पूरा मंदिर परिसर माता के जयकारों से गूंजता रहा। जागरण में प्रसिद्ध जागरण मंडली नरेंद्र नौटियाल की टीम ने मेरी मैया शेरावाली, मां के दरबार चलो और जय माता दी सहित अनेक भक्तिमय भजनों की प्रस्तुतियां दीं। भजनों की मधुर धुनों पर महिलाएं, युवतियां, बच्चे और अन्य श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जागरण में पहुंचकर माता के दरबार मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.