देहरादून, अक्टूबर 12 -- नवरात्र में मां राजराजेश्वरी की विशेष पूजा Dehradun News: हरिद्वार। नवरात्र केवल मां भगवती की उपासना का पर्व नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि, सद्भाव और लोककल्याण का संकल्प लेने का अवसर भी है। इसी भावना के साथ उत्तरी हरिद्वार स्थित श्री तुलसी मानस मंदिर में शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां राजराजेश्वरी श्री ललिता महात्रिपुरसुंदरी की विशेष पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और विश्व कल्याण की कामना की गई। मंदिर में चंडी पाठ और सहस्रनामावली के मंत्रोच्चार से वातावरण भक्तिमय हो उठा। तुलसी मानस मंदिर के पीठाधीश्वर स्वामी कामेश्वर पुरी महाराज के सान्निध्य में चल रहे नौ दिवसीय अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने मां भगवती के चरणों में शीश नवाकर परिवार, समाज और राष्ट्र की मंगलकामना की। स्वामी कामेश्वर पुरी महाराज ने कहा कि नवरा...