Dehradun News: मां कालिका मंदिर पहुंचे गणेश जोशी, मंदिर के लिए 2.50 लाख देने की घोषणा
देहरादून, अक्टूबर 13 -- Dehradun News: देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को गाजियावाला के घट्टीखोला स्थित आदिशक्ति मां कालिका मंदिर के स्थापना दिवस पर आयोजित माता की चौकी में भाग लिया। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान गणेश जोशी ने शारदीय नवरात्र के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मंदिर के लिए 2.50 लाख रुपये देने की घोषणा भी की। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान पूनम देवी रेग्मी, पूर्व प्रधान लीला शर्मा और समुंदर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.