देहरादून, सितम्बर 28 -- Dehradun News: कनखल। महिला महाविद्यालय पीजी कॉलेज कनखल में छात्रसंघ चुनाव में रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। अध्यक्ष पद पर मुकाबला महज एक वोट के अंतर से तय हुआ। एमए पॉलिटिकल साइंस की छात्रा प्रेरणा शर्मा ने 55 मत हासिल कर अनुजिता को 54 मतों पर रोकते हुए अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। परिणाम घोषित होते ही समर्थक छात्राओं में उत्साह का माहौल रहा।

निर्वाचन प्रक्रिया नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को कॉलेज की डायरेक्टर डॉ. अल्पना शर्मा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कॉलेज में कुल 251 छात्राएं मतदाता थीं। इनमें से 109 छात्राओं ने मतदान किया। मतदान प्रतिशत करीब 44 रहा, जबकि तीन मत नोटा के पक्ष में पड़े। उपाध्यक्ष पद पर कोमल ने 54 मत प्राप्त कर जिया को 53 मतों से पीछे छोड़ा। संयुक्त सचिव पद पर सलोनी को 58 मत मिले, जबकि उनकी प्रत...