Dehradun News: महिला को अपहरण से बचाने वाली तीन सफाई कर्मी सम्मानित
देहरादून, सितम्बर 25 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता।सहस्त्रधारा रोड स्थित नालापानी चौक पर महिला को अपहरण से बचाने में साहस दिखाने वाली नगर निगम की तीन महिला सफाई कर्मचारियों को मेयर सौरभ थपलियाल ने शुक्रवार को सम्मानित किया। नगर निगम के अधिकारियों, सफाई कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों ने उनके कार्य की सराहना की।नगर निगम की सफाई कर्मचारी अनीता देवी, माया देवी और सविता देवी ने बुधवार को ड्यूटी के दौरान महिला को अपहरण होने से बचाया था। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन की पहल पर तीनों महिला सफाई कर्मियों को शुक्रवार को मेयर सौरभ थपलियाल ने सम्मानित किया। उन्होंने कर्मचारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मेयर ने महिला कर्मियों के साहस की सराहना की और कहा कि उनकी तत्परता समाज के लिए प्रेरणादायी है। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष चौध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.