Dehradun News: महिलाओं की वीडियो बनाने का विरोध करने पर पड़ोसी से मारपीट
देहरादून, जुलाई 7 -- Dehradun News: गढ़ी कैंट थाना पुलिस ने पूर्व सैनिक से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पड़ोसी पर केस दर्ज किया है। आरोपी पर इलाके की महिलाओं की चोरी-छिपे फोटो खींचने और वीडियो बनाकर अश्लील इशारे करने का भी आरोप है। इंस्पेक्टर कैंट एसएस बिष्ट ने बताया कि दयानगर गढ़ी कैंट निवासी सुरेंद्र सिंह सामंत ने तहरीर दी है। उनका आरोप है कि उनके घर के सामने रहने वाला जगदीश सिंह बिष्ट अपनी छत से महिलाओं की छिपकर वीडियो बनाता है और ताक-झांक करता है। करीब चार माह पूर्व भी स्थानीय महिलाओं ने इसका विरोध किया था तब सुरेंद्र ने बीच-बचाव कराया था। आरोप है कि बीते 5 जुलाई की रात करीब 9:30 बजे सुरेंद्र गली में गाय को खाना देने आए थे। आरोप है कि तभी जगदीश सिंह उनके गेट पर आ धमका। उसने सुरेंद्र का कॉलर पकड़कर उन्हें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.