देहरादून, जुलाई 29 -- Dehradun News: देहरादून,वरिष्ठ संवाददाता। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की ओर से देहरादून महायोजना-2041 के दूसरे चरण की जनसुनवाई में लोगों की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। प्राधिकरण कार्यालय में आयोजित विशेष शिविर में दूसरे दिन विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों, सामाजिक संगठनों, कॉलोनी वेलफेयर एसोसिएशनों और व्यापारिक प्रतिनिधियों ने 28 आपत्तियां और सुझाव दर्ज कराए।जनसुनवाई में सड़क नेटवर्क, यातायात प्रबंधन, भूमि उपयोग, सार्वजनिक सुविधाएं, पार्किंग, हरित क्षेत्रों का संरक्षण, जल निकासी व्यवस्था और आवासीय व व्यावसायिक विकास से जुड़े सुझाव प्रमुख रहे। एमडीडीए के अनुसार प्राप्त सभी आपत्तियों और सुझावों का नियोजन विशेषज्ञों व तकनीकी अधिकारियों द्वारा परीक्षण किया जाएगा और व्यवहारिक और जनहित के प्रस्तावों को अंतिम...