देहरादून, अक्टूबर 19 -- Dehradun News: देहरादून। महानवमी के पावन अवसर पर सोमवार को देहरादून साइकिलिंग क्लब द्वारा युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए 'ड्रग फ्री देहरादून' जागरूकता साइकिल राइड का आयोजन किया गया। यह राइड सुबह 5:00 बजे बल्लूपुर से शुरू होकर पंडितवाड़ी, प्रेमनगर, नंदा की चौकी, कोटड़ा सन्तोर, फुलसैनी और आमवाला होते हुए चौकी धौलास में संपन्न हुई। राइड का नेतृत्व क्लब के उपाध्यक्ष मनिंदर सिंह और मार्केटिंग प्रमुख रिकी गोस्वामी ने किया।मनिंदर सिंह ने कहा कि क्लब का संकल्प शिक्षण संस्थानों के युवाओं को नशे से बचाकर उनकी ऊर्जा को खेल व स्वास्थ्य की ओर मोड़ना है। वहीं, रिकी गोस्वामी ने बताया कि इस मुहिम को धरातल पर उतारने के लिए जल्द ही शहर के प्रमुख स्कूलों और कॉलेजों से संपर्क किया जाएगा। क्लब अध्यक्ष हरसिमरन...