देहरादून, सितम्बर 7 -- Dehradun News: देहरादून। मसूरी विधानसभा के पटाली गांव में सड़क में दरार आने से उसके ऊपर स्थित मकानों पर खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार सड़क में आई दरार लगातार चिंता का कारण बनी हुई है। सुरक्षा के मद्देनजर एक मकान को खाली करवा दिया गया है। ग्राम प्रधान संजय राणा ने बताया कि स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने संबंधित विभाग से मौके का निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा उपाय करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...