देहरादून, जुलाई 20 -- Dehradun News: मसूरी, संवाददाता।  पर्यटन नगरी में खुलने जा रहे एक होम डिलीवरी करने वाले व्यावसायिक संस्थान को लेकर मसूरी टेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन ने बैठक कर इसका पुरजोर विरोध किया।राधाकृष्ण मंदिर सभागार में मसूरी टडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन की आम सभा का आयोजन किया गया। कोषाध्यक्ष नागेंद्र उनियाल ने आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। बैठक का प्रमुख केंद्र मसूरी में खुलने जा रहे होम डिलीवरी व्यावसायिक संस्थान को लेकर रहा जिसमें व्यापारियों ने अपनी शंकाए प्रस्तुत की। वक्ताओं ने कहा कि इस संस्थान के खुलने से मसूरी का हर तरह का व्यापार प्रभावित होगा, जिससे रोजी रोटी पर असर पड़ेगा। इस संबंध में व्यापारियों ने एसोसिएशन के प्रति भी नाराजगी व्यक्त की। लंढौर के व्यापारियों ने हस्ताक्षर युक्त पत्र एसोसिएशन को दिया जिसमें व्यापा...