देहरादून, अक्टूबर 8 -- Dehradun News: मसूरी, संवाददाता एमडीडीए ने लाइब्रेरी बाजार स्थित होटल अतिथि के 12 कमरे और बेसमेंट को पुलिस की मौजूदगी में सील कर दिया।गुरुवार को एमडीडीए की टीम मसूरी के लाइब्रेरी बाजार स्थित देवेंद्र अग्रवाल के होटल अतिथि पहुंची। यहां टीम में अवैध रूप से बनाये गये 12 कमरों सहित बेसमेंट को सील कर दिया। एमडीडीए के सहायक अभियंता अजय मलिक ने बताया कि उक्त निर्माण मानचित्र के विपरीत व अनाधिकृत रूप से किया गया था, जिसके चलते शासन के आदेश पर सीलिंग की कार्यवाही अमल में लाई गई। इस दौरान सहायक अभियंता अजय मलिक, अवर अभियंता अनुज पाण्डेय, अवर अभियंता अनुराग नौटियाल, सुपरवाइजर संजीव कुमार, उदय नेगी, इंदर देव नौटियाल मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...