देहरादून, सितम्बर 28 -- Dehradun News: मसूरी, संवाददाता।  सोमवार को मसूरी में मौसम का मिलाजुला मिजाज देखने को मिला। दिनभर कभी तेज धूप तो कभी आसमान में बादल छाए रहे। अपराह्न करीब 3 बजे बारिश शुरू हो गई। इससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई।सुबह से लेकर शाम तक शहर चारों ओर घने कोहरे से घिरा रहा। ठंड बढ़ने से स्थानीय लोग गर्म कपड़ों में नजर आए। मौसम में आए बदलाव के कारण पर्यटक स्थलों पर दिनभर पर्यटकों की आवाजाही काफी कम रही। दिल्ली से मसूरी घूमने आई पर्यटक ज्योति ने बताया कि यहां कभी धूप, कभी कोहरा तो कभी बादल छाने से मौसम काफी सुहाना हो गया है। हालांकि सुबह-शाम काफी ठंड महसूस हो रही है, जिसके चलते उन्हें गर्म कपड़ों की खरीदारी करनी पड़ी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...