देहरादून, अक्टूबर 21 -- Dehradun News: मसूरी। संवाददाता पर्यटन नगरी मसूरी में बुधवार को मौसम ने अचानक करवट बदल ली। सर्द हवाएं चलने से ठंड में इजाफा हो गया।बुधवार को सुबह से लेकर शाम चार बजे तक चटक धूप खिली रही, जिससे लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा था। लेकिन शाम चार बजे के बाद आसमान में काले बादल छा गए और घना कोहरा पसर गया। इसके साथ ही सर्द हवाएं चलने से ठंड में इजाफा हो गया और लोग गर्म कपड़ों में नजर आए। दिनभर धूप का आनंद ले रहे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को शाम होते ही मौसम के बदले तेवर का सामना करना पड़ा। अचानक बढ़ी ठंड से बाजारों में भी चहल-पहल कम हो गई। वहीं, देश-विदेश से मसूरी घूमने आए पर्यटक यहां के बदलते मौसम का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। दिल्ली से मसूरी घूमने आए पर्यटकों समीर व आदिल अली का कहना है कि यहां कभी चटक धूप तो कभी ठंड का एहस...