देहरादून, अगस्त 18 -- Dehradun News: कोटद्वार। लगातार हो रही बारिश के चलते कोटद्वार-दुगड्डा-लैंसडाउन-पौड़ी मार्ग पर पांचवें मिल और दुर्गा मंदिर के समीप पहाड़ी से मलबा आने के कारण यातायात बाधित हो गया। मार्ग की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने एहतियातन सिद्धबली बैरियर पर वाहनों की आवाजाही रोक दी है। पुलिस टीम मौके पर तैनात है और मार्ग की स्थिति पर लगातार नजर रख रही है। यातायात को सुरक्षित एवं सुचारु करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने यात्रियों से मौसम और सड़क की स्थिति को देखते हुए अनावश्यक यात्रा से बचने तथा प्रशासन एवं पुलिस के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...