देहरादून, जुलाई 27 -- Dehradun News: दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल की यूरोलॉजी ओपीडी में हुई 33 हजार रुपये की चोरी ने जोशीमठ से आए परिवार की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। इलाज के लिए जोड़ी गई रकम के साथ मरीज का आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड और राशन कार्ड भी चोरी हो गया। अब परिवार को पहले इन जरूरी दस्तावेजों को दोबारा बनवाना पड़ेगा, जिसके बाद ही वह ऑपरेशन के लिए फिर देहरादून आएगा। जोशीमठ निवासी अमर सिंह ने बताया कि पत्नी रजनी नेगी की पथरी के इलाज के लिए बड़ी मुश्किल से पैसे जुटाए थे। उसी पर्स में इलाज से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेज भी रखे थे। चोरी के बाद न केवल इलाज रुक गया, बल्कि सरकारी योजनाओं का लाभ लेने वाले जरूरी दस्तावेज भी हाथ से चले गए। उन्होंने कहा कि अब गांव लौटकर सबसे पहले आधार, राशन और आयुष्मान कार्ड दोबारा बनवाएंगे। करीब 15 दिन बाद ऑपरेशन के...