Dehradun News: मनुष्य का प्रथम गुरू मां होती है: आचार्य शिवप्रसाद
देहरादून, जुलाई 29 -- Dehradun News: देहरादून। श्री कृष्ण सेवा सदन की ओर से गुरुपूर्णिमा महोत्सव 2026 में आचार्य शिवप्रसाद ममगाईं ने कहा कि मनुष्य का प्रथम गुरू मां होती है, हजार शिक्षकों के अधिक शिक्षण कर सकती है। बुधवार को नेशविला रोड स्थित गढ़वाल सभा मंदिर परिसर में आयोजित महोत्सव में आचार्य शिवप्रसाद ने कहा कि गुरु केवल शिक्षा नहीं देते, बल्कि जीवन जीने की सही दिशा भी प्रदान करते हैं। गुरु के बताए मार्ग पर चलकर ही मनुष्य अपने जीवन को सफल, सार्थक एवं ईश्वरमय बना सकता है। इस मौके पर आचार्य दामोदर सेमवाल, आचार्य जय प्रकाश गोदियाल, देवेंद्र काला, गोविन्द थापा, लक्ष्मी बहुगुणा, राधा थपलियाल, सुजाता पाटनी, कमला नौटियाल, आचार्य सन्दीप बहुगुणा, कृष्णा कोठियाल, बिना उनियाल, कुशुम नेगी, वीना नेगी, नितू रावत और निर्मला आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.