Dehradun News: मनमानी : जनऔषधि केंद्र पर पहुंच डॉक्टर बोले, यहां से मत देना दवा
देहरादून, सितम्बर 12 -- Dehradun News: देहरादून। अस्पताल परिसर स्थित जन औषधि केंद्र पर शुक्रवार दोपहर उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई, जब ऑर्थो विभाग के एक डॉक्टर वहां पहुंचे और फार्मासिस्ट से एक मरीज को लिखी गई सस्ती दवा देने से मना कर दिया। इस घटना के बाद से डॉक्टरों द्वारा बाहर की महंगी दवाइयां लिखने का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर ऑर्थो विभाग में आए एक मरीज को हड्डियों, नसों की मजबूती और शरीर में पोषक तत्वों की कमी दूर करने के लिए एक मल्टी-विटामिन और मल्टी-मिनरल सप्लीमेंट लिखा गया था। जन औषधि केंद्र पर इस दवा की कीमत मात्र 46 रुपये है, जबकि बाजार में यह दवा करीब 250 रुपये की मिलती है। जब डॉक्टर ने सीधे जन औषधि केंद्र पहुंचकर दवा न देने को कहा, तो वहां तैनात फार्मासिस्ट ने इसका कारण पूछा। डॉक्टर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.