देहरादून, अक्टूबर 15 -- Dehradun News: श्रीनगर। कांग्रेस पौड़ी जिलाध्यक्ष विनोद नेगी ने मतदाता सूची में वैध मतदाताओं के नाम काटने और महिला सुरक्षा के मुद्दे पर सरकार को घेरा। गुरुवार को महानगर कांग्रेस कार्यालय श्रीनगर में हुई पत्रकार वार्ता में विनोद नेगी ने अंकिता भंडारी हत्याकांड का उल्लेख करते हुए दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाए जाने के फैसले की निंदा की। नेगी ने आरोप लगाया कि प्रदेश में महिला अपराध बढ़ रहे हैं और सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में विफल है। उन्होंने चंपावत में महिला अपराध से जुड़े मामले में कार्रवाई की पारदर्शिता पर भी सवाल उठाए। साथ ही अंकिता भंडारी के परिजनों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिल्ली के इंडिया गेट पर धरने से हटाने और हिरासत में लिए जाने की निंदा की। यह भी पढ़ें- अंकिता भंडारी केस में कैसे जुड़ा दुष्यंत गौतम क...