देहरादून, अक्टूबर 29 -- Dehradun News: कैनाल रोड, जाखन में जमीन बेचने में फर्जीवाड़ा करने के आरोपी शहर के बड़े व्यवसायी दुर्गा वर्मा और बैंक कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। राजपुर थाना पुलिस ने बुधवार को गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। राजपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि अशफाक खान निवासी वासू एस्टेट कैनाल रोड, राजपुर ने तहरीर दी। बताया कि उन्होंने नौ मई 2017 को जाखन कैनाल रोड स्थित एक मकानखरीदने के लिए विक्रेता दुर्गा वर्मा के साथ 60,00,000 रुपये का सौदा किया था। मकान खरीदने के लिए पीड़ित ने तत्कालीन सिंडिकेट बैंक (वर्तमान में कैनरा बैंक) से 38.50 लाख रुपये होम लोन लिया था। वहीं 30,00,000 रुपये कीमत का अपना एक प्लॉट भी दुर्गा वर्मा को दे दिया। आरोप है कि दुर्गा वर्मा और उनके सहयोगियों ने दस्तावेजों म...