देहरादून, नवम्बर 23 -- Dehradun News: श्रीनगर। परिवार की सुख समृद्धि की कामना के लिए शहर और आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों से श्रद्धालु कमलेश्वर मंदिर में पहुंचे। श्रद्धालु मंदिर में दीप प्रज्वलन करने के लिए सुबह से ही लंबी कतार में खडे दिखे। श्रद्धालु यहां पूरे वर्ष भर के लिए 365 बत्तियां प्रज्वलित कर सुख शांति की कामना करते हैं। सोमवार सुबह 2 बजे से कार्तिक शुक्ल चतुर्दशी शुरू हुई। परंपरानुसार हर साल श्रद्धालु रुई की 365 (एक वर्ष की) बत्ती शिव को अर्पण करते हैं। सोमवार सुबह से ही लोग मंदिर में बत्ती चढ़ाने पहुंचने लग गये है। इस दौरान पुलिस प्रशासन भीड़ को नियंत्रत करते हुए भी दिखाई दिये। यह भी पढ़ें- वैकुंठ चतुर्दशी के दिन ही भगवान शिव ने दिया था विष्णु जी को सुदर्शन चक्र, जानें 14 दीपक जलाने का महत्व बैकुण्ठ चतुर्दशी पर्व को लेकर कमलेश्वर म...