देहरादून, जुलाई 24 -- Dehradun News: देहरादून। कैंट कोतवाली क्षेत्र के विलासपुर कांडली स्थित श्री दुर्गा माता पंचायती मंदिर से पीतल की दो बड़ी घंटियां चोरी करने का आरोपी कैंट कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। विलासपुर कांडली निवासी लव कुमार तमांग ने कैंट कोतवाली में 22 जुलाई को केस दर्ज कराया। बताया कि बीते 20 जुलाई की रात करीब 10:30 से 12 बजे के बीच घटना को अंजाम दिया। ग्रामीणों की ओर से फुटेज भी पुलिस को सौंप दी गई है। इंस्पेक्टर कैंट एसएस बिष्ट ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की गई। गुरुवार रात चेकिंग के दौरान चेरी ग्राउंड, गढ़ी के पास से आरोपी विशाल थापा निवासी चांदमारी, घंघोड़ा को गिरफ्तार किया गया। उससे चोरी हुई घंटियां मिली। आरोपी नशे का आदी बताया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...