देहरादून, सितम्बर 24 -- Dehradun News: देहरादून। भाजपा धर्म-संस्कृति मठ-धर्मशाला प्रकोष्ठ के नवनियुक्त मंडल संयोजकों की पहली परिचयात्मक बैठक गुरुवार को महानगर कार्यालय में हुई। बैठक में मंदिरों को सिर्फ पूजा ही नहीं संस्कार केंद्र के रुप में विकसित करने के प्रस्ताव पर सहमति बनी।

बैठक की दिशा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक आचार्य शिवप्रसाद ममगाईं ने सभी संयोजकों को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए कहा कि मंडल संयोजक का दायित्व केवल पद नहीं, बल्कि सेवा, समन्वय और धर्म-संस्कृति के संरक्षण की जिम्मेदारी है। सभी संयोजकों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में देवभूमि उत्तराखंड की छवि के अनुरुप परंपराओं की मजबूती के लिए काम करने पर जोर दिया।

संकीर्णता और संपर्क आचार्य ममगाईं ने मंडल संयोजकों को समन्वय, सेवा और संस्कार के तीन सूत्र देते हुए कहा कि मं...