देहरादून, सितम्बर 8 -- Dehradun News: देहरादून। उत्तराखंड वोकेशनल ट्रेनर्स एसोसिएशन ने विभिन्न मांगों और रोजगार से जुड़े मुद्दों को लेकर मंगलवार को देहरादून में विशाल रैली निकाली। बिंदाल पुल से शुरू हुई रैली यमुना कॉलोनी स्थित शिक्षा मंत्री के आवास/कार्यालय की ओर बढ़ रही थी। हालांकि, पुलिस ने मंत्री आवास से पहले ही बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। इस दौरान वोकेशनल ट्रेनर्स ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की और सरकार से समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं और सरकार को उनकी समस्याओं का जल्द समाधान करना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...