Dehradun News: मंगल कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव
देहरादून, अगस्त 31 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। श्री श्याम सुन्दर मंदिर पटेल नगर का श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का शुभारंभ कथा व्यास आचार्य मधुर कृष्ण शास्त्री के सानिध्य में सोमवार को सुंदर झांकी एवम् मंगल कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ।कलश यात्रा श्री श्याम सुन्दर मंदिर की परिक्रमा करते हुए पटेल नगर बाजार, सहारनपुर रोड, पुरानी चुंगी, शिव कालोनी, गुरु रोड, पूर्वी पटेल नगर, राम लीला ग्राउंड होते हुए मंदिर में सम्पन्न हुई। कलश यात्रा के मार्ग में जगह जगह भक्तों ने पवित्र ज्योत के दर्शन किए और प्रसाद जलपान आदि का वितरण कर ठाकुर जी का आशीर्वाद लिया। मंदिर समिति सदस्य बारी-बारी से सपत्नीक सिर पर श्रीमद भागवत धारण कर नंगे पांव चल रहे थे। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: भरतिया कॉलोनी में भव्य कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद्भाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.