Dehradun News: भ्रष्टाचार मुक्ति के संदेश के साथ निकाली साइकिल रैली
देहरादून, अक्टूबर 27 -- Dehradun News: फोटो देहरादून। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अवसर पर देहरादून साइक्लिंग क्लब ने भ्रष्टाचार मुक्त देहरादून और उत्तराखंड के संदेश के साथ करीब 50 किलोमीटर की साइकिल रैली निकाली। वरिष्ठ साइकिलिस्ट सुरिंदर चौहान और जयंती प्रसाद गौड़ के नेतृत्व में रैली प्रेमनगर से शुरू होकर पंडितवाड़ी, बल्लूपुर, गढ़ी कैंट चौक और सप्लाई चौक होते हुए किमाड़ी पहुंची। क्लब अध्यक्ष हरिसिमरन सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए पारदर्शिता, जवाबदेही और जनजागरूकता जरूरी है। रैली में प्रणय पंत, चित्रांग, मोहम्मद हारिस, आर्यन झा, आदर्श रावत समेत क्लब के सदस्यों ने भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.