देहरादून, अक्टूबर 1 -- Dehradun News: मसूरी। भाजपा मसूरी मंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म माह के तहत सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राधा कृष्ण मंदिर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तराखंड राज्य पिछड़ावर्ग कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष अशोक वर्मा व मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने किया। शिविर में 100 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।राधाकृष्ण मंदिर में भाजपा मसूरी मंडल के तत्वावधान में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राफिक एरा अस्पताल के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रवींद्र कटारिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, महामंत्री नरेंद्र मेलवाल, सभासद विजय रमोला, अनिल गोयल, अनीता धनाई, विजय बिंदवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष जसोदा शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन पंवार, अरविंद सेमवाल, देवेंद्र मलासी, उज्जवल न...