Dehradun News: भाजपा के चार पदाधिकारियों के कांग्रेस में शामिल होने का दावा
देहरादून, नवम्बर 14 -- Dehradun News: विकासनगर। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पछुवादून में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। इसी बीच कांग्रेस की ओर से भाजपा के चार पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने का दावा किया गया है। शनिवार को विकासनगर स्थित कांग्रेस नेता रामशरण नौटियाल के आवास पर आयोजित कार्यक्रम के संबंध में बताया गया कि ग्राम पंचायत जामनखाता के वार्ड 13 की सदस्य काजल, वार्ड एक की सदस्य अंजली राठौर, ऐटनबाग निवासी सामाजिक कार्यकर्ता हर्षित निषाद और बैरागीवाला निवासी सागर ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। कांग्रेस नेता नौटियाल ने कहा कि लोगों का भाजपा सरकार से मोह भंग हो गया है और अगले साल प्रदेश में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार का गठन होगा। यह भी पढ़ें- देहरादून में कैंट विधानसभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.