देहरादून, अगस्त 17 -- Dehradun News: जीएमएस रोड स्थित एक होटल में आयोजित भागवत कथा के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर एक महिला के गले से दो तोले सोने का मंगलसूत्र चोरी कर लिया गया। घटना 10 अगस्त की है। मामले में पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने छह दिन बाद 16 अगस्त को अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंदिरा नगर कॉलोनी निवासी विष्णुलता शर्मा ने आईएसबीटी चौकी पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में बताया कि वह बीते 10 अगस्त को सेवलाकलां स्थित वायसराय ग्रांट होटल में आयोजित भागवत कथा में शामिल होने गई थीं। उस दिन वहां कृष्ण जन्मोत्सव का कार्यक्रम चल रहा था। जिसके चलते कार्यक्रम में काफी भीड़-भाड़ थी। विष्णुलता शर्मा ने पुलिस को बताया कि उन्होंने गले में लगभग दो तोले का सोने का मंगलसूत्र पहना हुआ था। कथा के दौरान ही भीड़ के बीच किसी चोर ने ...