देहरादून, अगस्त 26 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि योग परिवार की ओर से लक्ष्मण चौक में रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ से हुई, जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ कमल उप्रेति और गीता बागड़ी ने संयुक्त रूप से की। इसके बाद बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी दीर्घायु की कामना की और आशीर्वाद दिया। इस पावन अवसर पर लगभग 100 लोगों ने सहभागिता की। कार्यक्रम को सफल बनाने में भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी आनंद सिंह रावत, जितेंद्र सिंह नियाजी, बलबीर सिंह चौहान, रमेश डांडिया, यशवंत रावत, अमित बिष्ट, पंकज शर्मा और गोविंद राम जोशी, पुष्पा गोसाई, गीता, सरोज भरतरी, नीरू जोशी, शारदा चौहान, लक्ष्मी गुसाई, रेखा गुसाई, कविता डबराल आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- D...