देहरादून, सितम्बर 5 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। किंकिनी स्कूल ऑफ भरतनाट्यम डांस की ओर से शनिवार को सर्वे चौक स्थित आईआरडीटीए सभागार में भरतनाट्यम पर आधारित रोचक सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने को मिला।युवा कलाकारों ने इस नृत्य की बहुआयामी भाव भंगिमाओं, ताल, लय और मुद्राओं की 20 से अधिक प्रस्तुतियों से मन मोह लिया। शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत, कैंट विधायक सविता कपूर ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। दर्शकों ने भारतीय संस्कृति और शास्त्रीय कला की जीवंत प्रस्तुति का तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया। मौके पर जीएमवीएन निदेशक विशाल गुप्ता, कार्यक्रम के संयोजक कुमार दिव्यम, उमा संस्था की अध्यक्ष साधना शर्मा, संजीव शर्मा, मधु राय मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...