देहरादून, सितम्बर 18 -- Dehradun News: भगवानपुर। कस्बा क्षेत्र के महाड़ी चौक पर देर रात चलते सीएनजी ट्रक में अचानक आग लग गई। बताया गया कि शॉर्ट सर्किट के कारण ट्रक में आग लगी। देखते ही देखते आग ने ट्रक के एक हिस्से को चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...