देहरादून, अक्टूबर 16 -- Dehradun News: देहरादून। बसंत विहार थाना क्षेत्र के मोहित नगर निवासी वरिष्ठ महिला नागरिक साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो गईं। पीड़ित सरिता गुप्ता (63 वर्ष) ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 12 अक्तूबर को उन्होंने अपने एक ऑर्डर के पते के सत्यापन के लिए इंटरनेट से ब्लू डार्ट का नंबर निकालकर कॉल किया था। बातचीत के दौरान कॉल उठाने वाले अज्ञात व्यक्ति ने पता सत्यापित करने के नाम पर गूगल पे के जरिए मात्र पांच रुपये भेजने को कहा। जैसे ही पीड़िता ने बताए गए निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन भुगतान प्रक्रिया पूरी की तुरंत उनके एसबीआई और केनरा बैंक खातों से पैसे कटने के मैसेज आने लगे। इस दौरान कुल 1.41 लाख रुपये कटे। एसओ बसंत विहार अमित शर्मा ने बताया कि गुरुवार को साइबर ठगी की धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्ता...